अवैध खनन में लगा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

फतेहपुर :जिले में मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। खनन माफिया को जहां भी मिट्टी मिलती है वे वहां से उसे निकालने में जुट जाते हैं। फिर इस मिट्टी के खेल में भले ही किसी की जान भी चली जाए। जहानाबाद थाना क्षेत्रांतर्गत शुक्रवार की सुबह रोशनपुर के समीप कापिल रोड पनिया नाला के समीप अवैध खनन कर लौट रहा मिट्टी से भरा ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ते समय पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटनास्थल मे ग्रामीणों की मदद से युवक को ट्रैक्टर से बाहर निकाल कर एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जहानाबाद ले गए।

जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे मे हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पंकज प्रजापति पुत्र नोखे लाल ग्राम औरा निस्फी थाना चाँदपुर निवासी ट्रैक्टर-ट्राली शुक्रवार की सुबह मिट्टी का अवैध खनन करने के लिए ग्राम रोशनपुर के समीप कापिल रोड पनिया नाला पर गया था। ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक युवक ट्रैक्टर के नीचे गिर कर दब गया।

ट्रैक्टर चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिट्टी का अवैध खनन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में भी है। इसके बावजूद अवैध खनन रोकने के लिए कोई प्रयास नही किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि आज यहां पर युवक की मौत हो गई। बता दे कि इस तरह का अवैध खनन सिर्फ जहानाबाद थाना पर ही नहीं चल रहा है, इसके अलावा फतेहपुर के कई इलाको पर इसी तरह से अवैध खनन किया जा रहा है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More