महाराष्ट्र :के ठाणे में एक शख्स को पैसों और हथियारों के साथ इंस्टाग्राम रील बनाना महंगा पड़ गया। रील वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया, पहले से लंबित एक मामले में सुरेंद्र पाटिल को ठाणे के डोंबिवली में एक थाने में बुलाया गया था। जब कमरे में कोई नहीं था, वह पुलिस की कुर्सी पर बैठ गया और पैसों हथियार लहराते हुए उसने वीडियो बनाई और वायरल कर दिया। इसके बाद मानपाड़ा पुलिस ने सुरेंद्र पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया, इंस्टाग्राम पर सुरेंद्र पाटिल के लाखों फॉलोअर्स हैं। पुलिस ने उसके पास से महंगी गाड़ी, लाइसेंसी बंदूक, पांच जिंदा कारतूस और कुकरी बरामद किया है।
Comments are closed.