दूध मुहि बच्ची को बचाने के लिए सांप पर लेटी महिला

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

झारखंड :भुरकुंडा में एक मां अपनी दुधमुंही बच्ची को बचाने के लिए जहरीले सांप तक से भिड़ गई। उसने अपनी बेटी पर आंच नहीं आने दी। हालांकि, सांप से लड़ते-लड़ते वह खुद घायल हो गई। सांप ने उसे तीन बार काटा। अब घायल महिला का रिम्स में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, भुरकुंडा नलकारी नदी के तट चरण मांझी की पत्नी सरिता देवी अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ स्नान करने गई थी। वह बच्ची को नदी किनारे बिठा कर स्नान करने लगी।

तभी एक सांप बच्ची की तरफ बढ़ रहा था, जिसे देखकर वह रोने लगी। महिला ने जब यह देखा तो वह मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन आसपास कोई नहीं था। जब महिला को कुछ समझ नहीं आया, तो वह सांप पर ही लेट गई। इस दौरान महिला को सांप ने तीन बार काटा, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। आखिर में सांप वहां से चला गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More