छत्तीसगढ़:जानकारी के मुताबिक, टुंडेर निवासी नेवरु बेंजाम (32) बस्तर जिले के रेखा घाटी एसेफ कैंप में पदस्थ था। वह नौ नवंबर को अपने परिजनों के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मारिकोडर गांव गया आया था। गांव में स्थित एक आश्रम के पीछे बने कार्यक्रम स्थल पर गुरुवार सुबह करीब 4.30 बजे उसे किसी ने गोली मार दी।वारदात के बाद हत्यारे वहां से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो कांस्टेबल का शव पड़ा था।
इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जवान मौके पर रवाना हो गए है। यह इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। ऐसे में नक्सल वारदात की आशंका जताई जा रही है।जगदलपुर ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि, वारदात को अंजाम आपसी रंजिश के चलते दिया गया है या फिर यह नक्सल वारदात है। इन दोनों एंगल से जांच की जा रही है। वारदात थाने से करीब 10 किमी और रेखा घाटी कैंप से महज 6 किमी दूरी पर हुई है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल पहले से ही नक्सलियों के निशाने पर था।
Comments are closed.