बागपत में हुआ भगवान पार्श्वनाथ व मॉं पद्मावती का भव्य जागरण

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत शहर के बड़ा बाजार में जैन समाज बागपत के तत्वाधान में जैन जागरण मंच बागपत द्वारा भगवान पार्श्वनाथ व मॉं पद्मावती का छठा विशाल जागरण आयोजित किया गया। जागरण में जैन साहब म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली के राजकुमार जैन और इन्दौर के मयूर जैन ने भगवान पार्श्वनाथ व मॉं पद्मावती के एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर भक्तिमय आराधना की। जागरण का उद्धघाटन पंकज जैन, पीयूष जैन, संजीव जैन और बिजेन्द्र जैन द्वारा किया गया। अखण्ड़ ज्योति का सौभाग्य रेखा जैन कुमरेश जैन के परिवार को मिला। चित्र का अनावरण लवली जैन मयंक जैन द्वारा किया गया।

छत्र अर्पणकर्त्ता का सौभाग्य प्राची जैन, पल्लवी जैन, तृप्ति जैन, कोमल जैन, नीलम जैन, शिल्पी जैन व मेघा जैन को मिला। मंगल कलश का सौभाग्य पूनम जैन, नुपूर जैन, सिल्की जैन, दीपिका जैन, मीनू जैन, आरोशी जैन, नेहा जैन को मिला। महाआरती सचिन जैन और विकास जैन द्वारा की गयी। सम्मानकर्त्ता का सौभाग्य बबीता जैन विनीत जैन परिवार को मिला। मॉं के श्रंगार का सौभाग्य कविता जैन को व ध्वजारोहण का सौभाग्य प्रियंका जैन को मिला। दरबार की शुद्धि का सौभाग्य रजनी जैन को मिला। इस अवसर पर विधि जैन द्वारा 108 दीपक प्रज्जवलित किये गये। मां का मुख्य चौला अंजली जैन द्वारा भेंट किया गया।

अल्पाहार की व्यवस्था सुनीता जैन सतेन्द्र कुमार जैन द्वारा, हलवा प्रसाद की व्यवस्था मोना जैन द्वारा, पंचमेवा प्रसाद की व्यवस्था रूचि जैन अनिल जैन द्वारा की गयी। गोदभराई की रस्म पूनम जैन, रतना जैन, नीलम जैन, नीतू जैन, मोहिनी जैन द्वारा की गयी। शानदार जागरण के आयोजन के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा जैन जागरण मंच बागपत के मयंक जैन, विनीत जैन, संजीव जैन उर्फ चिन्टू, अनिल जैन सहित समस्त टीम की प्रशंसा की गयी। जैन जागरण मंच बागपत टीम की और से मयंक जैन ने जागरण में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More