इटावा :मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने नामांकन से पहले बुधवार सुबह सैफई पहुंचकर नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बता दें कि मैनपुरी संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है।वहीं बीजेपी ने पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। रघुराज सिंह शाक्य अपना नामांकन दाखिल करने के लिए मैनपुरी जाने से पहले समर्थकों के साथ सैफई पहुंचे।
जहां नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर गए। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह मैनपुरी के लिए रवाना हो गए।बता दें कि भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रघुराज सिंह शाक्य पर दांव लगाया है। पार्टी ने रघुराज को प्रत्याशी बनाकर एक तीर से दो निशाने साधे हैं। पार्टी का मानना है कि शिवपाल की सपा से दूरियां और रघुराज से नजदीकियां चुनाव में बड़ा फायदा पहुंचा सकती हैं।
Comments are closed.