यमुना एक्सप्रेसवे पर चार की दुर्घटना में मौत

 RJ news

संवाददाता संजय चौधरी मथुरा

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ संवाददाता मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर देर रात नोएडा से लौट रही बरातियों की बोलेरो कार माइल स्टोन 87 के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताते है आगे चल रही कार का पहिया निकल गया जिस कारण पीछे से आ रही बोलेराे अनियंत्रित हो गई ओर वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

दुर्घटना में दूल्हे के पिता और जीजा समेत तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायल एक बच्चे की भी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। दूल्हा-दुल्हन समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि राया थाना क्षेत्र के गांव जलसिंहगढ़ी निवासी चंद्रपाल सिंह के बेटे श्याम सुंदर की बरात शुक्रवार को नोएडा गई थी। दिन में शादी की रस्में हुईं। रात में दुल्हन विदा कराकर बराती बोलेरो से गांव लौट रहे थे। रात करीब दस बजे सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगे चल रही कार का पहिया अचानक सड़क पर निकल आया, इससे बचने को पीछे से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दूल्हे श्याम सुंदर के पिता चंद्रपाल सिंह, जीजा विशंभर सिंह निवासी गौड़ा अलीगढ़ और शादी में बिचौलिया राया के भैंसारा निवासी हरेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई वही दूल्हा श्याम सुंदर और दुल्हन समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर सुरीर संजय त्यागी ने बताया कि सूचना पर मरने वाले के परिजन पहुंच गए । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूल्हा के घर खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है गांव में देर रात से ही घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More