सरोजनी नगर क्षेत्र मे यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नटकुर के बच्चों ने जीवन मे कभी नशा न करने की शपथ लेते हुए प्रस्तुत किए गीत

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

लखनऊ:सरोजनी नगर क्षेत्र मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय नटकुर की प्रधानाध्यापिका रश्मि खरे के निर्देशन और सौजन्य से सैकड़ो बच्चों ने नशा मुक्ति अभियान और यातायात सुरक्षा अभियान की शपथ लेते हुए बच्चों ने जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को जागरूक करने के लिए तथा उन्हें यातायात नियमों की जानकारी बिजनौर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया, प्रधान प्रतिनिधि पवन सिंह ने प्रदान की। मनोज सिंह भदोरिया ने बच्चों को बताया कि यातायात के नियमों तथा चिन्हों कि यदि सही जानकारी रखकर सड़क पर चला जाए तो सड़क पर होने वाली बहुत से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

सड़क पर पैदल चलने दो पहिए से चलने तथा चार पहिए के वाहनों से चलने के लिए लेन का निर्धारण किया गया है जिसकी जानकारी रखकर अपनी लाइन पर चलने का प्रयास करना चाहिए। बच्चों को अपने दाएं बाएं देखकर, धीरे से जेबरा क्रॉसिंग पर चलकर सड़क पार करनी चाहिए, भागकर सड़क पार करने से बचना चाहिए। हमेशा दो पहिया वाहन से चलते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए।शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रीना त्रिपाठी ने बताया कि सड़क पर होने वाली 85% दुर्घटनाओं का कारण नशा होता है।

यदि हम नशे को ना कह दे तो हमारी सड़के जो पान और गुटके की पीक से लाल हो चुकी है। साफ-सुथरी तथा दुर्घटनाओं से मुक्त पाई जाएंगी इस अभियान से सभी को जोड़कर हिंदुस्तान नशा मुक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए।बच्चों ने बहुत ही रुचि से अपना आकर्षण पुलिस की वर्दी के प्रति बताया तथा यह स्वीकार किया कि वह भी पढ़ लिखकर पुलिस में शामिल होना चाहते है। बेटियां भी अपना योगदान पुलिस सेवा में देने के लिए उत्साहित दिखी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More