दुल्हन की हेलीकाप्टर से एंट्री कर दादा की इच्छा को पूरा किआ पोते ने

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

देहरादून:रुड़की के डीएवी कॉलेज के मैदान में एक दुल्हन की एंट्री कुछ ऐसे अंदाज में हुई, जिसे देखने के लिए शहर मैदान में उमड़ पड़ा। लोगों ने तालियों से दुल्हन का जोरदार स्वागत किया।शनिवार को रुड़की में दुल्हन की हेलीकॉप्टर से एंट्री चर्चा में है। दरअसल दुल्हन की इस एंट्री के पीछे एक खास वजह थी। जोकि दूल्हे के दादा की इच्छा से जुड़ी थी।वैवाहिक कार्यक्रम बिजनौर के चांदपुर स्थित एक वैंकट हॉल में संपन्न हुआ। जिसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन नेहा धीमान को हेलीकॉप्टर में रुड़की लाया।

दुल्हन की हेलीकॉप्टर एंट्री के पीछे की कहानी दूल्हे की पिता संजय कुमार ने बताई। उन्होंने बताया कि उनके पिता पीएस धीमान जो कि आईआईटी से सेवानिवृत हैं। उनकी यह इच्छा थी।तुषार के दादा उसे बचपन से ही कहते थे कि उसकी दुल्हन हेलीकॉप्टर में लाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इस इच्छा को पूरी करते हुए हेलीकॉप्टर बुक किया गया। पीएस धीमान अभी कोर में प्रोफेसर हैं। जिनकी इच्छा को पूरा करने के लिए पोते ने एक अलग ही अंदाज में दुल्हन के साथ एंट्री ली।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More