संभल:चंदौसी के धनारी थाना क्षेत्र के गांव में बिहार की महिला का अपहरण कर एक सप्ताह तक जंगल में दुष्कर्म किया।बिहार निवासी महिला का अपने पति से विवाद हो गया था। इसके बाद महिला नौकरी की तलाश में बहजोई रेलवे स्टेशन पर घूम रही थी। तभी आरोपी मोहर पाल मिला। आरोपी ने महिला से शादी करने का साझा दिया और अपने साथ ले गया। इसके बाद महिला को जंगल में बनी कोठरी में रखा और एक सप्ताह तक दुष्कर्म करता रहा। सात दिसंबर की रात आरोपी ने महिला को नलकूप से निकालकर गन्ने के खेत में ले गया और हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी महिला को बंधक बनाकर छोड़ फरार हो गया। साथ ही जाने से पहले किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला को शोर मचाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बंधक मुक्त किया। महिला ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने महिला को खेत से बरामद किया गया था। जिस नंबर से पुलिस को सूचना दी गई थी, वह बंद आ रहा है। जिसकी जांच की जा रही है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।
Comments are closed.