दहेज़ के लिए दुल्हन का हाथ काट देने के बाद निर्मम हत्या

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

छपरा: घटना एक विवाहिता के हत्या की है। हत्या से पहले जिस तरह उसे टार्चर किया गया, उसके बारे में जानने के बाद कोई भी कहेगा, आखिर इंसान इतना कैसे गिर सकता है। बताया जा रहा है कि 7 महीने पहले काजल की शादी ताजपुर सलेमपुर निवासी पंकज महतो के साथ हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही दहेज को लेकर काजल को प्रताड़ित किया जाता था। काजल के पिता राजू महतो ने बताया कि 1 सप्ताह पहले काजल का हाथ काट दिया गया और उसका वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा गया। यह मामला अभी सुलझा भी नहीं था।

तब-तक काजल रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। दुल्हन पर ससुराल वालों ने उस पर पैसे लेकर भागने का आरोप लगा दिया। मायके वाले अभी काजल की तलाश कर ही रहे थे, तभी उसकी लाश ताजपुर गांव के तालाब में मिली। काजल की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया और परिजनों ने मांझी थाने में हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के बाद सदर डीएसपी एमपी सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। डीएसपी एमपी सिंह ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More