दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।इस्तीफे के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। दरअसल, हाल में हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली नगर निगम में मिली हार के बाद आदेश गुप्ता ने आज अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली भाजपा को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल सकता है। कपिल मिश्रा का नाम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सबसे आगे चल रहा है।
बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा ने उनका रिजाइन स्वीकार कर लिया है.
एमसीडी चुनाव में भाजपा ने 250 वार्डों में से 104 सीटें जीती थीं. जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 134 पर जीत हासिल की थी.
आदेश गुप्ता ने कहा था कि बीजेपी ने नगर निगम का चुनाव मुद्दों पर लड़ा. 15 साल बाद भी हमारी परफॉर्मेंस बेहतर रही. दिल्ली की जनता ने बीजेपी पर भी विश्वास दिखाया है
Comments are closed.