योगी ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर पूजा कर किआ छोटे कान्हा को प्यार

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

आगरा:भगवान श्रीकृष्ण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भक्ति किसी से छिपी नहीं है।सीएम योगी ने मंगलवार को भी अपने मथुरा दौरे की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी के दर्शन करने के साथ की। सुबह करीब 11 बजे महाविद्या रामलीला मैदान में सीएम योगी का हेलीकॉप्टर से उतरा। यहां से मुख्यमंत्री योगी कार से सीधे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाल स्वरूप कान्हा के दर्शन किए। इसके बाद भागवत भवन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भ्रमण के दौरान उन्होंने एक बच्चे को दुलार किया। अपने हाथों से उसे खीर भी खिलाई।उन्होंने यहां प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेढ़ महीने में दूसरी बार मथुरा दौरे पर आए।

उन्होंने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर धर्मनगरी को 822 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सबसे पहले गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए। इस दौरान वे काफी देर तक कान्हा की मनोहरी छवि को अपलक निहारते रहे।मुख्यमंत्री योगी करीब आधे घंटे तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में रुके। इस दौरान वह भगवान की भक्ति से ओत-प्रोत दिखाई दिए। यहां से वह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि हमारे पास धार्मिक स्थलों की लंबी विरासत है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और बाबा विश्वनाथ का धाम भी उत्तर प्रदेश में है। दुनिया से सबसे पवित्र नदियां गंगा और यमुना भी यहां हैं। दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन यहां प्रयागराज कुंभ के रूप में होता है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More