राहुल गांधी की यात्रा रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने लिखी चिट्ठी, किया इनकार

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ने अब नया फाॅर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ… कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 20 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्‌ठी लिखी थी। उन्होंने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की थी। मांडविया ने कहा था- देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल राजस्थान से हरियाणा पहुंच चुकी है। यहां पर राहुल गांधी के पैरों में पट्‌टी बंधी दिखी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल राजस्थान से हरियाणा पहुंच चुकी है। राज्य में यात्रा का आज दूसरा दिन है।

राहुल गांधी ने यहां कहा- यात्रा में हम 100 दिन से ज्यादा चले हैं। इसमें हिंदू, मुसलमान, सिख व ईसाई सब चले हैं। इसमें किसी ने किसी से नफरत नहीं की। किसी ने यह नहीं पूछा कि तुम्हारा धर्म क्या है? जाति क्या है?।

संसद में माइक ऑफ करते हैं इसलिए मुझको यात्रा करनी पड़ी  और हमें इसी वजह से यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक करनी पड़ी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More