बीसलपुर:डिग्री कालेज में भारत श्रेष्ठ भारत के तत्वावधान में वीर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य ने गुरु गोबिन्द सिंह व उनके वीर पुत्रों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में वीर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 संजीव श्रीवास्तव ने गुरु गोबिन्द सिंह व उनके वीर पुत्रों के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। 26 दिसम्बर 1705 में सिख पंथ 10 वें गुरु गोबिन्द सिंह के वीर पुत्रों का बलिदान देश प्रेम व पंथरज्ञा के लिए किया।
उनके त्याग बलिदान, साहस को सम्मान व श्रद्धांजलि देने के लिए केन्द्र सरकार ने इस दिन को वीर बाल दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया। इतिहास विभाग की रजत गंगवार ने इस विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्रेरित करना व अपने गौरवमयी इतिहास को जानना व उन वीर सपूतों को स्मरण करना है जिन्होंने देश प्रेम व धर्म रक्षार्थ अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डा0 चंदप्रभा गंगवार ने किया। कार्यक्रम में डा0 अल्का मेहरा, डा0 दरख्शां अजहर, डा0 सुनील साहनी, डा0 पवन त्रिवेदी, कार्यालय अधीक्षक दिनेश सहित कालेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Comments are closed.