बीसलपुर:हालांकि नगर निकाय चुनाव समीप है चुनावी दौर में इस तरह की तस्वीरें आम हो जाएंगी। समाजसेवियों की सड़कों पर बाढ़ आजाएगी लेकिन इस समय कड़ाके की ठंड में चल रही सर्द हवाओं के कारण सड़कों पर ठिठुर रहे आर्थिक रुप से कमजोर और बेसहारा लोगों के लिए कोई सामने नहीं आ रहा है। निजी स्वार्थ न हो तो नेता जी से कड़ाके की ठंड में रूम हीटर नहीं छूटता लेकिन इस व्यस्ततम भरी दुनिया में भी कुछ ऐसे लोग होते हैं जो मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं, शहर के ऐसे लोगों में ही एक नाम भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य अमन खान का भी गिना जाता है। अमन खान ने शहर में भ्रमण कर करीब एक दर्जन गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए एवं उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।
अमन खान ने शहर के प्रमुख मार्गाें से भ्रमण कर गरीब और असहाय लोगों को गर्म कंबल वितरित किए एवं उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मीडिया से बात करते हुए अमन खान ने बताया है कि सरकार वैसे तो गरीब और असहाय लोगों के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके बावजूद भी आम जनता की मदद के लिए मैं खुद जरूरतमंद लोगों की मदद करता हूं। उन्होंने बताया समाज सेवा करना अपने पिता से सीखा है इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद करने के पीछे किसी भी राजनीतिक लाभ का हमको लोभ नहीं है। बता दें कि अमन खान युवा है एवं जनता के लिए समर्पित भी रहते हैं उनके कार्यालय पर पहुंचने वाले व्यक्तियों की वह हर संभव मदद भी करते हैं।
Comments are closed.