हरदोई: पचदेवरा क्षेत्र के अनंगपुर में स्थित बृजराज सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक सोमेंद्र सिंह द्वारा गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण इंटर कॉलेज प्रांगण में किया गया।कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए। इस संबंध में श्री सिंह ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि विगत कई साल से लगातार क्षेत्र के वैसे असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल का वितरण करते हैं। जिनके पास इस कंपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए सही से कपड़े नहीं रहते हैं ।
उन्होंने कहा कि हम हमेशा पूरी सादगी ढंग से कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं लेकिन यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही तैयारी करते हैं और क्षेत्र में घूम घूम कर वैसे लोगों की सूची बनाते हैं जो पूरी तरह लाचार व वेवश हों।श्री सिंह ने कहा कि ऐसा कर हमें काफी आत्म संतुष्टि मिलती है क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।कंबल वितरण में प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह,लालपूत सिंह, संग्राम सिंह, गौरव दीक्षित, रोहित सिंह, बलवीर सिंह,राजबक्स सिंह, ओमपाल सिंह आदि मौजूद थे।
Comments are closed.