पंजाब: जिला लुधियाना की केन्द्रीय जेल में एक बार फिर कैदी ने जेल प्रशासन के अधिकारियों पर मारपीट करने और जेल में नशा बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि कैदी ने जेल कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। जिसके जवाब में कर्मचारियों ने उसकी पिटाई की है।कैदी का नाम अजय काकू है। वह पहले बठिंडा जेल में बंद था। अजय काकू ने जेल प्रशासन के दो अधिकारियों पर नशा बेचने के भी आरोप लगाए हैं, लेकिन प्रशासन ने इन आरोपों को नकारा। अजय खुद NDPS एक्ट मामले में जेल में बंद है। उसे रविवार देर रात लुधियाना के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने लाया गया।
कैदी काकू ने आरोप लगाया कि उसे करीब आधा घंटा कर्मचारियों ने ठंडे पानी में नहलाया भी है।बताया जा रहा है कि जेल में शनिवार की रात दो कैदियों के बीच कहासुनी हो गई थी। रविवार को जब कुछ सुरक्षाकर्मियों ने इस बारे में पूछताछ की तो अजय ने उनके साथ बदसलूकी की और उनके साथ मारपीट करने की भी कोशिश की। जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया और उसे नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया। मामले की जांच की जा रही है।मां ने कहा कि मेरे बेटे पर झूठे पर्चे डाले जा रहे हैं। तीन पर्चे असले के पुलिस ने डाल दिए। वहीं एक पर्चा नशा तस्करी का डाल दिया गया। काकू को लुधियाना जेल आए अभी कुछ समय ही हुआ है।
Comments are closed.