जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव की काफी दिनों से तबीयत ख़राब होने के चलते 75 वर्ष की आयु में निधन

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

नई दिल्ली: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। शरद यादव ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। शरद यादव की तबीयत काफी दिन से खराब चल रही थी। गुरुवार शाम हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात 9 बजे उनका निधन हो गया।शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने इसकी जानकारी दी। शुभाषिनी ने ट्वीट में लिखा, ‘पापा नहीं रहे’। उनकी उम्र 75 साल थी।उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालू यादव, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।शरद यादव जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे. उनकी गिनती देश के समाजवादी नेताओं के तौर पर होती थी। शरद यादव की देश के सभी राजनेताओं से बेहतर संबंध थे। वो जितने नीतीश कुमार के करीबी थे उतने ही लालू प्रसाद के भी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More