अगले 2-3 दिनों में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना

RJ news

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़
जबलपुर। उत्तरी हवाओं ने सूबे को जकड़ सा लिया है। दिन और रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री कम हो गया है। 3 से 4 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहीं शीतलहर से लोग ठिठुरे जा रहे हैं। ठंड का प्रभाव ऐसा कि सुबह 8.30 बजे पारा 9.0 डिग्री से ऊपर नहीं जा सका था। मौसम विदों के अनुसार अगले 2-3 दिनों में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की आशंका है। इस दौरान  रात के तापमान में वृद्धि और दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।

स्थानीय मौसम वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 2-3 दिनों के दौरान एक डब्ल्यूडी सक्रिय होने के बाद 23 जनवरी से एक और डब्ल्यूडी के आने के संकेत मिल रहे हैं।  कुल मिलाकर अगले हफ्ते तक मौसम बादल-पानी वाला रह सकता है। आज सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। कल शाम को दर्ज दिन का अधिकतम तापमान 21.9 डिसे भी सामान्य से 4 डिग्री कम था। गत वर्ष आज ही के दिन शहर का अधिकतम तापमान 21.3 डिसे और न्यूनतम तापमान 6.6 डिसे दर्ज किया गया था। । ठंड के इस दौर में चिकित्सकों ने बच्चे-बुजुर्ग और ह्दय रोगियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि ठंड के सीधे संपर्क में आने से बचें। गर्म पानी का सेवन करते रहें।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More