अखिल भारतीय कॉयस्थ महासभा में स्वाभिमान सम्मलेन

Rj news

लखनऊ
ग्यारह करोड़ कॉयस्थ समाज के राष्ट्रीय स्वरूप वाले सन्गठन अखिल भारतीय कॉयस्थ महासभा (पंजी) 2150, नई दिल्ली के दो दिवसीय कार्यक्रम होटल फार्च्यून ,लखनऊ में सन्गठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ प्रथम सत्र में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ इसमें राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनिता श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव -तरुण सक्सेना , राजेश श्रीवास्तव , प्रशांत सक्सेना , सुधीर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉक्टर लतेंद्र , उत्तर प्रदेश पूर्वी के अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने शपथ लिया। दूसरे सत्र में समाज के बिजनेश कार्यशाला पर चर्चा की गई चिक्तिसा सेवा सत्र में जहां देश और विदेश के कई नामचीन डॉक्टरों ने अपनी बात रखी।
” प्रधानमंत्री मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से प्रेरणा लेकर इंग्लैंड में कई वर्षों से सेवा दे रहे और कई सम्मानों से नवाजे गए प्रख्यात रियूमेटोलाइजिस्ट (गठिया रोग ) विशेषज्ञ डॉक्टर पुनीत श्रीवास्तव (MBBS,MD, DM) ने वर्तमान के ऑटो इम्युनिटी पर और कोविड के बाद के इफेक्ट पर रिषर्च और अन्य बातों पर प्रकाश डाला/उन्होंने उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों में श्रीज्ञान रिमयोटोलॉजी सेंटर एवं रिषर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना करने की योजना को बताया। उन्होंने भारत और इंग्लैंड की तुलना करते हुए बताया कि वर्तमान का नया भारत , मानानीय मोदी जी और उत्तर प्रदेश खासकर माननीय योगी जी के द्वारा एक नई विकाश की यात्रा कर रहा है , इंग्लैंड के नेशनल हेल्थ सिस्टम के तरह भारत अब मेडिकल सेवा में बहुत आगे जा सकता है । इसके लिए सरकार को मेडिकल सेवा क्षेत्रो पर रिषर्चर को बढ़ावा देने होगे।”
चौथे सत्र में मीडिया क्षेत्र से जुड़े कई बरिष्ठ का सम्मान किया गया। पाँचवे सत्र में बरिष्ठ नागरिक सम्मान और नागरिक अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर मनीष श्रीवास्तव (राष्ट्रीय संयोजक) ने बताया कि- “ग्यारह करोड़ कॉयस्थ समाज के राष्ट्रीय स्वरूप वाले हमारे संगठन ने पिछले कई वर्षों से पूरे देश के कॉयस्थ खासकर युवा, और इंटलेक्चुअल लोगो को आगे लेकर समाज के आर्थिक, समाजिक और राजनीतीक दिशा हेतु यह दो दिन के मन्थन कार्यक्रम कर रहे है । देश के 24 राज्यो और 16 देशों में हमारी सन्गठन के पदाधिकारियों के साथ हम लोग मन्थन कर रहे है। इस मंथन में प्रथम दिन तय हुआ कि हमारा सन्गठन 5 मई 2023 से 14मई 2023 को दस दिवसीय कार्यक्रम जिसका नाम “वर्ल्ड कायस्थ कांफ्रेंस ” (विश्व कॉयस्थ महोत्सव) जो कुशीनगर-गोरखपुर में होगा । इस आयोजन में नेपाल, समेत कई देशों के करीब सवा लाख से अधिक कायस्थ समाज से जुड़े हुए प्रतिनिधि आ रहे है।इस 10 दिवसीय आयोजन में जहां 501 सामूहिक शादी , राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा, राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता, बिजनेश कार्यशाला समेत कई आयोजन होंगे। हमारा सन्गठन कुशीनगर में विश्व के सबसे बड़े भगवान चित्रगुप्त जी की और स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोष एवं महात्मा बुद्ध की 71 फ़ीट की मूर्ति बनाने के दिशा में कार्य कर रहे है। प्रथम चरण शुरू हो गया है। कॉयस्थ समाज हमेशा हिंन्दुत्व एवं विकाश का प्रवर्तक रहा है और स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाषचंद्र जी के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कॉयस्थ समाज के साथ सभी राजनीतिक दलों ने छलने का काम किया है। वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी जी और उतर प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री जी हमेशा कॉयस्थ समाज के प्रति अच्छी सोच रखते है और इसी का नतीजा है कि कॉयस्थ समाज हमेशा बढ़चढ़ कर चुनाव में साबित करता है आया है। हमारे सन्गठन की उत्तर प्रदेश भाजपा और प्रदेश के मुख्यमंत्री से निवेदन है कि आने वाले नगरनिगम चुनावो में जिसमे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही करीब डेढ़ करोड़ कॉयस्थ रहते है , चुनाव में कॉयस्थ समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। हमारा सन्गठन 31 जनवरी 2023 से पूरे उत्तर प्रदेश में कॉयस्थ स्वाभिमान यात्रा भी निकालने जा रहा है जो गौतमबुद्ध नगर से शुरू होगी और कुशीनगर में जाएगी। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कॉयस्थ महासभा (पंजी) 2150, नई के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री -तरुण सक्सेना , प्रशांत सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष – अनिता श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वी ) सुरज प्रकाश श्रीवास्तव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – सुनीता श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डॉक्टर शैलेन्द्र सक्सेना, पंकज कुमार, विनोद कुमार, आशीष श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, राहुल सिन्हा, संजीव कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय सचिव- अरुण श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, भूपेंद्र निगम, राष्ट्रीय महिला महामंत्री – डॉक्टर स्वेता श्रीवास्तव , राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉक्टर लतेंद्र कुमार।

ज्ञान चन्द ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More