उत्तर प्रदेश में स्थापना दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रपति मुर्मू, योगी एवं पीएम मोदी ने दी शुभकामनाये एवं की स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश दिवस के स्‍थापना द‍िवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेन्‍द्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने भी जनता को शुभकामनाएं दीं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा क‍ि, उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभ कामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने कहा क‍ि, उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूपी के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि, आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधरा उ.प्र. के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई! आइए, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अपने प्रदेश को ‘आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने हेतु संकल्पित हों।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More