पिपराइच इलाके में शराबी पति एवं ससुरालियों द्वारा विवाहिता को रोजाना पीटने का आरोप, केस दर्ज

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

गोरखपुर: जिले में पिपराइच इलाके के खिरिया गांव में शुक्रवार आधी रात पति ने परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता की पिटाई कर दी। विवाहिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।इसके बाद परिजनों ने फिर पिटाई की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पति फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति ज्ञानचंद राजभर व परिजनों पर मारपीट व प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि छह साल पहले उनकी शादी ज्ञानचंद से हुई थी। नशे का आदी होने की वजह से अक्सर वह मारपीट करता है और दहेज की मांग करता है। एक बच्चा भी है। शुक्रवार रात अचानक पति ने पिटाई शुरू कर दी।112 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस देख पति घर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति ज्ञानचंद राजभर और परिवारीजनों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More