आगरा: पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने बुधवार सुबह घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। ग्राम पिथनापुर के आनेंद्र खेतीबाड़ी करते थे। मां दिलासा देवी ने बताया कि पुत्र आनेंद्र की चार वर्ष पूर्व सांडी के ग्राम संगैचामऊ की रागिनी के साथ शादी हुई थी। उसकी एक दो वर्ष की पुत्री है।रागिनी छह माह पूर्व अपने मायके गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं आई। कई बार पुत्र उसे विदा कराने के लिए गया, लेकिन रागिनी ने ससुराल आने से मना कर दिया। इससे आनेंद्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। बुधवार सुबह जब वह कमरे में गई तो आनेंद्र का शव फंदे से लटकता मिला।
Comments are closed.