दोस्ती, विश्वास और धोखा: दोस्त ने किशोरी को देहव्यापार के दलदल में धकेला

Rj news

Report-विष्णु कान्त शर्मा

आगरा के ताजगंज की एक किशोरी को उसके दोस्त ने देह व्यापार में धकेल दिया। उसके साथ तीन अन्य महिलाएं शामिल थी। महिलाओं ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक घर में पहुंचाया, वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ।

मामले में बाल कल्याण समिति के निर्देश पर ताजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
ताजगंज इलाके की 15 वर्षीय किशोरी कुबेरपुर स्थित मीट की फैक्टरी में नौकरी करती थी। कर्मचारी समीर से किशोरी की दोस्ती हो गई। 26 जनवरी को किशोरी समीर के घर गई थी।

समीर ने उसे अपने पास ही रोक लिया। 27 जनवरी को फरजाना नाम की महिला से मिलवाया। फरजाना ने किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। फरजाना के साथ आसमां भी थी। वह दोनों उसे राम नगर, खंदौली निवासी मीना के पास लेकर गईं।

आरोप है कि मीना देह व्यापार कराती है। यह बात किशोरी को पता नहीं थी। फरजाना और आसमां की बातों में आकर वो उनके साथ मीना के घर पहुंची। मीना ने उसे टेढ़ी बगिया स्थित एक घर में रुकवाया। यामीन नामक युवक किशोरी पर नजर रखता था। उसने उसे निकलने नहीं दिया।

26 जनवरी की रात दो लोग आए। इनमें कमला नगर निवासी संजीव मित्तल, आवास विकास कॉलोनी का योगेश और एक अन्य पहुंचे। उन्होंने किशोरी की बोली लगाई। उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। किशोरी दहशत में आ गई। वह बहाना बनाकर घर से निकल गई। उसे 150 रुपये दिए गए थे।

वह बाहर आने के बाद थाना न्यू आगरा पहुंच गई। इसके बाद अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। वहां पर उसकी काउंसिलिंग हुई।

इसमें मामला गंभीर होने का पता चला। इस पर थाना ताजगंज पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मामले में पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं किशोरी को घर भेज दिया गया।

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि समीर, फरजाना, आसमां को पकड़ा गया। इसके बाद मीना और यामीन की गिरफ्तारी की गई। किशोरी से पूछताछ के बाद संजीव मित्तल और योगेश की गिरफ्तारी की गई। एक आरोपी फरार हैं। उसकी तलाश की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मीना देह व्यापार से जुड़ी है। वह किराये पर घर लेती हैं। किशोरी और युवतियों को झांसे में लेती थी। उनसे काम दिलाने की कहती है। इसके बाद देह व्यापार कराती है। एजेंट के माध्यम से ग्राहकों को बुलाती है।

उसके पूर्व का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More