फर्रुखाबाद में हुई भाजपा की बैठक में पी.एम. व सी.एम. को सराहा गया

Rj news

*राष्ट्रीय जजमेन्ट फर्रुखाबाद:-* भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक में कहा गया कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ लगातार समाज में जातिवाद, भ्रष्टाचार, सम्प्रदायवाद को सम्पूर्ण रुप से खात्मे का प्रयास कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में 4 सूत्रों के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों को संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता जिला संगठन प्रभारी एम.एल.सी. डॉ.अरुण पाठक एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष एम.एल.सी. प्रान्शुदत्त द्विवेदी ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सरकार के कामकाज व संगठनात्मक विषयों एवं G-20 पर विस्तृतरूप से चर्चा हुई।

जिला संगठन प्रभारी एम.एल.सी. डॉ.अरुण पाठक ने संगठन एवं सरकार द्वारा गरीब कल्याण सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा संगठन व सरकार राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य कर रही है। 2014 से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। संगठन एवं सरकार के समन्वय से ही अन्त्योदय के लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की रीतियों नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाते हैं। भाजपा की डबल इन्जन सरकार सुशासन की नीतियों पर आधारित है। पण्डित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ लगातार कार्य कर रहे हैं। समाज में जातिवाद भ्रष्टाचार सम्प्रदाय वाद सम्पूर्ण रुप से खत्म हो, इस दिशा की ओर संगठन व सरकार आगे बढ़ रही है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष एम.एल.सी. प्रान्शुदत्त द्विवेदी ने कहा कि 1980 में भाजपा की स्थापना सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के लिए की गई थी। भाजपा विचारधारा वाली पार्टी है। सुशासन एवं विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी वर्तमान में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन में विद्यमान हो चुकी है। केन्द्र में ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा एवं उसके गठबंधन की सरकारें हैं। भारत अब G-20 की अध्यक्षता कर रहा है। उत्तर प्रदेश में G-20 का महासम्मेलन आयोजित हो रहा है। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में देश के ही नहीं बल्कि विश्व के उद्योगपति निवेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश बहुत तेजी से बढ़ने वाला राज्य है। लोकप्रियता के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ पहले स्थान पर काबिज हैं।

विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। पिछली सरकारों ने भारत की छवि को धूमिल करने का कार्य किया।लेकिन नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व ने विश्व में भारत की छवि को मजबूत करने का कार्य किया है। भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं।आतंकवाद और भ्रष्टाचार के समूल विनाश के लिए नरेन्द्र मोदी की सरकार कार्य कर रही है। 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमन्त्री बन कर इतिहास रचने वाले हैं।

विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि सामाजिक समरसता के मूल मन्त्रों पर चलकर भाजपा सरकार व संगठन गरीब, दलित, पिछड़े, शोषित, वन्चित एवं नौजवानों के भविष्य को संवारने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार नित्य प्रति नए नए आयाम स्थापित कर रही है। समापन सत्र में जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा भाजपा का संगठन एक परिवार के रूप में कार्य करता है। भारत पर जब महामारी का प्रकोप आया तो संगठन के कार्य- कर्ताओं ने जान की परवाह न किए बगैर गरीबों को सुविधाएं पहुँचाने का कार्य किया। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी सारा विपक्ष दिखाई नहीं दिया। भाजपा का संगठन बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर कार्य करता है।

बैठक में डॉ.रजनी सरीन, जिला महामन्त्री फतेहचन्द वर्मा, जिला महामन्त्री हिमांशु गुप्ता जिला महामन्त्री डी.एस. राठौर, जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, ठाकुर बीरेंन्द्र सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष बीरेंन्द्र कठेरिया, दिनेश मिश्रा, जिलामन्त्री अमरदीप दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

*वरिष्ठ पत्रकार विक्रान्त सिन्हा की रिपोर्ट,*

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More