राजस्थान: अलवर में शादी(लग्न) के जश्न में हुई फायरिंग ने दो लोगों की जान ले ली। एक के बाद एक चली 4 गोलियां 4 लोगों को लगी। मरने वालों में एक 8 साल का बच्चा और एक महिला है। बच्चा दूल्हा का भतीजा है। कठूमर(अलवर) सीओ अशोक चौहान ने बताया कि खेड़ली थाना क्षेत्र के समूची गांव में रविवार को किसान राजवीर सिंह राजपूत के बेटे देवेंद्र सिंह का लग्न टीका का कार्यक्रम था। गांव में सभी रिश्तेदार आए हुए थे। जश्न और खुशी के माहौल में रात करीब 8 बजे लग्न में शामिल परिवार के दो लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
परिजन घायलों को खेड़ली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें अलवर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान करीब 3 से 4 बार फायर हुए।जल्दबाजी में लगातार फायरिंग होने लगी। इस दौरान सामने मौजूद चार लोगों को सीने, हाथ और सिर में गोली जा लगी।घायल विधवा महिला हंसा के तीन बच्चे हैं। जो दूल्हे के परिवार में है। 10 साल का मृतक धाकड़ दूल्हे के भुआ का पोता है। मृतक महिला दिनेश दूल्हे की भाभी लगती है। घायल प्राची व महिला हंसा भी रिश्तेदारी में है।इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी भी मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे।
Comments are closed.