बरेली:उत्तर प्रदेश के बरेली में एक कलयुगी बेटी की करतूत सामने आई है। यहां बेटे ने ही अपनी 70 साल की मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद अंजान बनकर बैठ गया था।बरेली के कोहाड़ापीर में बुजुर्ग फरीदा बेगम की 17 जनवरी को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। फरीदा पर भारी चीज से वार किया गया था। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस कातिल तक पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि फरीदा के बेटे अफसय ने ही उसकी हत्या की थी।
दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया था। जानकारी के मुताबिक अफसय बुलेट बाइक खरीदना चाहता था। इसके लिए वो अपनी बुढ़ी मां से पैसे मांग रहा था।पैसे को लेकर ही दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। गुस्से में आकर अफसय ने लोहे की सरिया से मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे फरीदा की गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को उलझाने के लिए अफसय ने घर का सारा सामान बिखेर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। हालांकि कि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Comments are closed.