दिल्ली:अक्सर मेहंदी लगाने के लिए लड़कियां परेशान रहती हैं, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मेहंदी लगाने के बाद नौ साल की लड़की को मिर्गी के दौरे पड़ने लगे। जब यह मामला डॉक्टरों के पास पहुंचा तो वे भी हैरान रह गए। यह एक असामान्य मामला था। शुरुआती दौर में डॉक्टर भी इसे समझ नहीं पाए थे। दरअसल दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में नौ साल की एक बच्ची पहुंची, जिसे मेहंदी लगाने के बाद मिर्गी के दौरे पड़ रहे थे।
इस मामले में लड़की को मेहंदी लगाने के बाद शरीर में ऐंठन महसूस हुई। वह 20 सेकंड के लिए गिर गई और बेहोशी छा गई। कुछ देर के लिए उसकी चेतना अचानक गायब हो गई। एक साल बाद मेहंदी लगाने के बाद उसे इसी तरह के दो दौरे पड़े। कुछ समय पहले वह इलाज के लिए सर गंगाराम अस्पताल आई।अस्पताल में मरीज के दाहिने हाथ में मेहंदी लगाई गई थी। मेहंदी में एक बहुत ही विशिष्ट मिट्टी की गंध होती है। मेहंदी लगे हाथ को जैसे ही मरीज के सीने के पास लाया गया तो उसे दौरे पड़ने लगे। मरीज बेचैन हो गयी। उसके हाथ-पैर ऐंठ गए व आंखें ऊपर को चढ़ गई।
Comments are closed.