लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिना छुट्टी लिए गायब आइएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया है। अभिषेक सिंह तब चर्चा में आए थे जब गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रेक्षक की ड्यूटी पर भेजा गया था। बता दें कि आइएएस अधिकारी अभिषेक सिंह की इंटरनेट मीडिया पर कई रील्स भी काफी वायरल हो चुकी हैं।वहां चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी फोटो कार के साथ इंटरनेट मीडिया पर प्रचारित कर दी थी। इसके बाद उन्हें प्रेक्षक पद से हटा दिया गया था। इसके बाद अभिषेक ने उप्र में कार्यभार ग्रहण नहीं किया।
बिना छुट्टी गायब रहने को शासन ने गंभीरता से लिया है।उन्होंने कारण बताओ नोटिस का जवाब भी नहीं दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नियुक्ति विभाग ने मंगलवार को उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।मूल रूप से जौनपुर निवासी अभिषेक सिंंह के पिता कृपाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश में आइपीएस थे। अब वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वो नेटफ्लिक्स पर जल्द आने वाले वेब सीरिज दिल्ली क्राइम सीजन-2 में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरिज का पहला भाग निर्भया कांड पर आधारित था। दूसरा सीजन भी इसी पर केंद्रित माना जा रहा है। जिसमें वह रियल लाइफ आइएएस की भूमिका रीयल लाइफ में भी जी रहे हैं।
Comments are closed.