फर्रुखाबाद: सड़क दुर्घटना में मेडिकल स्टोर सन्चालक दीपक सिंह गहलबार की मौत हो जाने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त विवरण के अनुसार दीपक कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रजीपुर निवासी अमरपाल सिंह का 35 वर्षीय पुत्र था। दीपक बुलेट मोटर साइकिल दसे कमालगंज से घर जा रहे था। जब वह रामलीला मैदान के सामने से गुजर रहा था उसी समय सामने से तेजी से आई दूसरी बाइक से बुलेट में भीषण टक्कर हो गई।
दीपक व बरेली निवासी बाइक चालक अर्जुन सिंह को सी.एच.सी. कमालगंज भेजा गया। हालत गम्भीर होने की बजह से प्राथमिक उपचार के बाद वहाँ से लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टर ने दीपक को हायर सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। दीपक के परिजन दीपक को प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहाँ उसकी मौत हो गई। दीपक का रजीपुर में मेडिकल स्टोर है।
Comments are closed.