जम्मू:प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा, शांति और विश्वास के लिए आम लोगों की बात सुनना जरूरी है। उनके अधिकारों को बुलडोजर के नीचे न कुचला जाए।प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि लद्दाख में अपने सांविधानिक अधिकारों की बहाली की मांग कर रहे लोगों के साथ ज्यादती की जा रही है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा, कश्मीर में आम जनों की सुनवाई किए बिना उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।कांग्रेस नेता ने जम्मू-कश्मीर में अतिक्रमण अभियान पर मीडिया में आई रिपोर्ट को हिंदी में ट्वीट कर साझा किया। कांग्रेस, नेशनल काॅन्फ्रेंस और पीडीपी जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस अभियान के खिलाफ चिंता व्यक्त की है और इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की है।
Comments are closed.