बागपत: जनपद में सोनीपत रोड पर निवाड़ा यमुना पुल के समीप बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो मजदूरों व एक मिस्त्री को कुचल दिया। हादसे में मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।बिलौचपुरा गांव के रहने इनाम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुराल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सोनीपत से लोनी जा रहा था।
बताया कि निवाड़ा यमुना पुल के समीप सड़क किनारे ट्रॉली का पहिया जमीन में धंस गया। जिसके बाद वे अपने दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतजार करने लगे। तभी सोनीपत की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े मजदूर वशी खान, तालिब निवासी बिलौचपुरा व ट्रैक्टर मिस्त्री शाहरुख उर्फ सोनू निवासी रंछाड को कुचल दिया।
हादसे में ट्रैक्टर मिस्त्री शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई।उन्होंने बताया कि घायल वशी खान को जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
Comments are closed.