बिहार: इन दिनों अश्लील गाना गाने वाले गायकों पर पुलिस सख्त कदम उठा रही। अश्लील गाना गाने के बाद कई गायकों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करने में जुट गई हैं। इसी बीच एक और भोजपुरी सिंगर ने होली को लेकर अश्लीलता की सभी हदें पार कर एक गाना गया।दरअसल, पूरा मामला बिहार के भोजपुर जिले से जुड़ा हुआ है। जहां प्रमोद प्रेमी नाम के एक सिंगर द्वारा विवादित और अश्लील गाना गाने पर जिले के एएसपी ने जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दे दिया हैं।इस गाने में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भद्दी टिप्पणी की गई है।
जिसके बाद से जिले में भाजपा नेताओं में भी आक्रोश दिख रहा। ऐसे में कभी भी भाजपा नेताओं द्वारा भी प्रमोद प्रेमी के खिलाफ आवेदन दिया जा सकता। वहीं, इस गाने में लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर भी अभद्र शब्द का प्रयोग कर गाना गाया गया है। जिसके बाद लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के भोजपुर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने आवेदन देकर गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर टिप्पणी की गई है। गाने में स्मृति ईरानी, ममता बनर्जी और नूपुर शर्मा पर भी अभद्र टिप्पणी की है।गाना के विवादित होने के बाद ही कई साइट पर वीडियो को प्राइवेट कर दिया गया है।
Comments are closed.