शादी के घर मे गैस सिलेंडर के फटने से दो महिलाओं की हालत गंभीर

एक महिला को कानपुर किया रेफर

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट 

उन्नाव: शुक्रवार देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र में घर में गैस रिसाव होने से किचन में रखे सिलेंडर में आग लग गई। बता दे कि जब तक आग पर काबू में पाया जाता, तब तक सिलेंडर फट गया। जिससे घर में मौजूद आधा दर्जन लोग झुलस गए। दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं, जिनमें से एक को जिला अस्पताल से हैलेट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीतांबर नगर मोहल्ला निवासी शशी तिवारी की बेटी की बीते दिन शादी थी। घर में शादी समारोह माहौल के चलते मोहल्ले और रिश्तेदार रुके थे। शुक्रवार देर शाम घर में महिलाएं किचन में खाना बना रही थीं।

इसी दौरान रखे सिलेंडरों से गैस रिसाव होने लगा। जब तक घर के लोग बाहर भागते, तब तक अचानक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से शशि तिवारी और शिव नगर मोहल्ला निवासी शोभा पति पुत्ती झुलस गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद शशी तिवारी की हालत नाजुक देख उन्हें हैलट रेफर कर दिया। जबकि शोभा को भर्ती कर इलाज चल रहा है। वहीं कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। सिलेंडर फटने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More