अमरोहा: शीशों वाली गांव के चार घरों में आग लगने से दो पशुओं की झुलसकर मौत हो गई। 20 पशु गंभीर हैं। इसके अलावा घर में रखा सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगाई गई है। पुलिस को तहरीर दी जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की दोपहर वह गन्ने की बुवाई कर रहे थे। घरों में लपट उठती देख वह दौड़ कर गांव में पहुंचे। देखा घरों में आग लग रही है। आग बुझाने के लिए पंपसेट चालू कर दिए गए। पाइप लाइन से आग पर पानी डाला गया।
पूरा गांव आग बुझाने में जुट गया। आग फिर भी काबू में नहीं आई। आग ने चंद्रपाल के घर चपेट में ले लिया। उनके दो पशुओं की जलकर मौत हो गई। सामान भी जल गया।समरपाल के अलावा हुकुम सिंह और कलुआ के घर में भी आग लग गई। इससे घरों में रखे कपड़े, अनाज, चारपाई और घेरों में बंध रहे पशु झुलस गए। बोगें व बिटौरों को आग ने चपेट में ले लिया। करीब एक घंटे तक भीषण आग ने कहर बरपाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।बताया कि आग लगने से सबसे अधिक पशु धन की हानि हुई है।
Comments are closed.