दिल्ली:नेब सराय थाना इलाके में 7 वर्ष के बच्चे को सिगरेट से दागने का मामला सामने आया है।मामला बच्चे के पिता उसकी बुआ, बुआ की लड़की समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है । हालांकि इस मामले में शुक्रवार सुबह तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नेब सराय में रहने वाली दंपती के बीच विवाद चल रहा है। दोनों अलग रहते हैं।
हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश के बाद 7 वर्ष के बच्चे की कस्टडी उसके पिता को दे दी गई थी।बच्चा पिता के पास रह रहा था। अब बच्चे की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बेटे को उसकी ननद की लड़की ने सिगरेट से दागा है। मां के आरोपों के बाद पुलिस ने अस्पताल में बच्चे की मेडिकल जांच कराई। जांच में उसके हाथ में सिगरेट जलाने के निशान पाए गए हैं। आरोप है कि बच्चे को दिसंबर महीने में सिगरेट से जलाया गया था।
Comments are closed.