आगरा में अवैध संबंध के शक में हत्या, चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Murder in Agra on suspicion of illegal relationship, case registered against four

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

रिपोर्ट – विष्णु कान्त शर्मा

आगरा में शुक्रवार को संदीप का शव फंदे पर लटकता मिला था। मृतक के ने अवैध संबंध के शक में हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र कागारौल के नगला नगा गांव में रविवार की शाम संदीप के परिजन थाना पहुंचे। उन्होंने बेटे की हत्या करके शव टांगने की बात कही। पिता फाल सिंह ने थाने में दो महिलाओं समेत तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।

पिता फाल सिंह ने बताया कि बेटे का आरोपियों के घर आना जाना था। कुछ बाहरी लोगों से पता चला है कि घर की एक महिला से उसकी फोन पर भी बातचीत होती थी। वह अपनी बातों में बेटे को बहलाए थी। शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे संदीप हॉस्टल जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसे थोड़ी देर में वापस आना था। लेकिन, वह घर नहीं लौटा। शक है कि हॉस्टल जाने से पहले महिला ने ही फोन करके बेटे को बुलाया होगा। मौत होने के कुछ देर पहले का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें बेटा आरोपियों के घर से निकलते दिख रहा है। शायद वह इनसे बचकर भाग रहा था। लेकिन इन लोगों ने उसे घेर कर पकड़ा और हत्या कर दी।

थाना प्रभारी सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। संदीप की घड़ी और मोबाइल भी गायब हैं। जांच की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More