महराजगंज: जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरवा से शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पढ़ने जा रहे पांच छात्र- छात्राओं को एक अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दिया।ग्राम रामपुरवा निवासी पांच बच्चे अमित, अभिनव, आर्यन, सोनी व उमेश एक साथ सुबह करीब नौ बजे घर से पैदल ही जेपी पब्लिक स्कूल गौरा निपानिया में पढ़ने के लिए जा रहे थे। सभी बच्चे अभी घर से निचलौल सिसवा मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे। इसी बीच पीछे से आई एक पिकअप ने अनियंत्रित होकर बच्चों को टक्कर मार दिया।
जिससे सभी छात्र-छात्राएं घायल होकर सड़क पर गिर गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक नशे में धुत्त था। दुर्घटना की जानकारी होते ही बच्चों के घरों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन- फानन बच्चों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचाया। जहां सभी छात्र- छात्राओं का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।कोठीभार थानाध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। बच्चों का उपचार कराया जा रहा है। वाहन व चालक को थाना लाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed.