हरियाणा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में सिरसा में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्याग्रह किया गया। कांग्रेसियों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन रखकर सत्याग्रह किया। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जिला प्रभारी बजरंग दास गर्ग ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से निष्कासित किया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है। नीरव मोदी, ललित मोदी देश के गद्दार है और देश से फरार हो गए। पीएम को उन्हें पकड़कर भारत लाना चाहिए। परंतु उन्हें नहीं ला रहे।बजरंग दास गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी की 22 घंटे में सदस्यता रद्द कर दी।
महंगाई और भ्रष्टाचार पर पीएम नरेंद्र मोदी की आंख नहीं खुली। मोदी को देश नहीं पूंजीपति प्यारे हैं। पूरा विपक्ष एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ सत्याग्रह कर रहा है। भाजपा के किसी नेता तक आज तक देश में कोई कारवाई नहीं हुई। जो चोर भाजपा में शामिल हो जाता है वह ईमानदार हो जाता है और जो भाजपा में शामिल न हो, वह देशद्रोही बन जाता।राहुल गांधी के एक बयान पर मानहानि के मामले में गुजरात की अदालत ने उन्हें दो साल के लिए दोषी ठहराया है। दोषी ठहराने के बाद लोकसभा स्पीकर ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी है।
Comments are closed.