शिवहर: जिला भाजपा जिला मंत्री – सह – मन की बात। कार्यक्रम जिला प्रभारी डॉ नूतन माला सिंह ने बताया कि पूरे जिले में प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के 99 वें भाग का सीधा प्रसारण जिले के 50 विभिन्न बूथों पर सूना गया एवं इसका सीधा आनलाइन प्रतिवेदन संगठन द्वारा जारी किए गए लिंक पर सभी बूथों के कार्यकर्ताओं ने भेजा।भाजपा नेत्री डॉ नूतन माला ने बताया है कि प्रधानमंत्री की मन की बात को सुनने के लिए आम लोगों में जागरूकता फैली हुई है तथा विशेषकर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को जागरूक कर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनाया जा रहा है ताकि आम जनता प्रेरणा ले सके।
वहीं कार्यक्रम प्रभारी डॉ नूतन माला सिंह ने तरियानी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में बूथ संख्या 240 ( बेलसंड विधानसभा अंतर्गत) पर कार्यक्रम सह प्रभारी जिला मंत्री आदित्य कुमार सिंह, राजीव कुमार मिश्रा, टिंकू मिश्रा, नीरज कुमार सिंह, राजा ठाकुर तथा रूपेश कुमार सिंह तथा कुशहर में जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, विभाष चन्द्र झा, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार , मंडल उपाध्यक्ष राम निवास कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूना।
Comments are closed.