बरेली :₹70000 हजम किए वापस मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

बरेली——-
एक ठेकेदार ने ईट की पथाई के नाम पर ₹70000 एडवांस ले लिए ,और काम करने का वादा कर दिया| समय बीतने के बाद जब व्यापारी ने ठेकेदार से बात की और अपने रुपए वापस करने को कहा तो ठेकेदार भड़क गया |और झगड़ा करने पर उतारू हो गया| व्यापारी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है| शीशगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले इशाक अहमद के अनुसार वह पिछले काफी वर्षों से नेपाल में ईट की थपाई का काम ठेके पर करवाता चला आ रहा है उसने फरवरी 2022 में लेबर के लिए रिजवान को जो ग्राम बिजोलिया थाना नवाबगंज का रहने वाला है| स्टांप पर लिख कर ₹50000 एडवांस दे दिए| जिसमें फरवरी 2022 से मई 2022 तक लेबर से ईट बनवाने का काम पे शामिल था| लेकिन रिजवान लेवर लेकर भट्टे पर तय समय से नहीं पहुंचा| संपर्क करने पर उसने ₹20000 की और मांग की और लेबर लेकर आने का वादा कर दिया| उसने रिजवान को ₹20000 भी दे दिए| लेकिन रिजवान फिर भी नहीं पहुंचा |उल्टा रिजवान ने उसके ऊपर मुकदमा दर्ज करा दिया| इसाक ने जब रुपए वापस मांगे तो उसे उल्टी जान से मारने की धमकी मिली |उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है|

आर के शर्मा राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ बरेली

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More