आगरा:थाना शाहगंज में पुलिस के सामने हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने शौहर पर गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित महिला थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 12 नवंबर 2019 को राधे वाली गली निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीकठाक चला, लेकिन उसके बाद पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसे जान से मारने का प्रयास भी किया, लेकिन वह किसी तरह बच गई।
पीड़िता ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है। जब शराब के लिए पैसे नहीं होते हैं तो मारपीट करता है। इतना ही नहीं वो पैसों के लिए उसे दूसरे मर्दों के साथ हमबिस्तर करने का दबाव भी बनाता है। उसने जब ऐसा करने से मना किया, तो मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पति ने साफ शब्दों में कह दिया है कि दहेज का पैसा मिलेगा, तभी वो उसे अपने साथ रखेगा।पीड़िता ने मामले में पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत को कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने गंभीरता से लिया। इस मामले में थाना शाहगंज पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments are closed.