भाजपा छह अप्रैल से समाजिक न्याय सप्ताह मनायेगी

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होंगे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी प्रातः 9.15 बजे प्रदेश कार्यालय में ध्वाजारोहण करेंगे। ध्वाजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मलित होंगे। सभी जिला, मंडल और बूथ समितियों के स्तर पर दिल्ली में लगभग 14000 स्थानों पर भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

छह अप्रैल को स्थापना दिवस के दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं के निवास की बाहरी दीवार पर पार्टी के समर्थन में वॉल राइटिंग का अभियान बंगाली मार्केट से प्रारंभ करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा पहाड़गंज में एक कार्यकर्ता के निवास के बाहर दिवार पर वॉल राइटिंग करेंगे और उसके उपरांत यह कार्यक्रम दिल्ली भर में चलाया जायेगा।

समाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत सात अप्रैल को दिल्ली भाजपा का युवा मोर्चा चिकित्सा शिविर एवं रोजगार परामर्श शिविर का आयोजन करेगा। आठ अप्रैल को दिल्ली भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा संयुक्त रुप से आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत युवाओं को आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। नव अप्रैल को दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती, यमुना सफाई एवं मिलट्स योजना को लेकर जनजागरण अभियान चलायेगा। दश अप्रैल को दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अनुसूचित जाति बहुल्य क्षेत्रों में महिलाओं के साथ सहभोज कार्यक्रम का आयोजन करेगा। ग्यारह को दिल्ली भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा ज्योतिराव फूले की जयंति मनायेगा। बारह अप्रैल को दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा पूर्वांचल आबादी बहुल्य क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाएगा और स्वच्छता अभियान चलायेगा। तेरा को पार्टी कार्यकर्ता जलाशयों की सफाई और वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलायेंगे। आखरी दिन भाजपा के पदाधिकारी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता संयुक्त रुप से भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंति मनाएंगे। इसके अंतर्गत प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन होगा और विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता डॉ अंबेडकर की मूर्ती स्थल की सफाई करके माल्यार्पण करेंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More