मध्यप्रदेश में खिन्नी की अच्छी पैदावार

चंदेरी की मेवा के नाम से मशहूर खिन्नी की बंपर फसल, 100 साल पुराने पेड़; * दिल्ली-लखनऊ, भोपाल समेत देश के कई शहरों से आ रहे खरीदार

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

अशोकनगर ( चंदेरी)।चंदेरी की मेवा के नाम से मशहूर मौसमी फल खिन्नी की फसल इस बार बंपर हो रही है। चंदरी मंडी में खिन्नी खूब आ रही है। इसकी आवाज 200 से 300 डालिया (गुट‍्टा) रोज है। जबकि खिन्नी का थोक रेट 70 से 80 रुपए प्रति किलो चल रहा है। खास बात यह है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है मंडी में खिन्नी की आवक बढ़ने लगती है। आवक अधिक होने से इसके दाम भी अभी कम हैं। दिल्ली, लखनऊ, बनारस,जबलपुर,कश्मीर, भोपाल समेत देशभर के कई शहरों के व्यापारी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।

पांच हजार लोगों को मिलता है रोजगार

इस वर्ष खिन्नी की आवक अधिक होने के चलते खिन्नी के भाव कम चल रहे हैं और व्यापारी भी खूब खरीदने के लिए आ रहे हैं। चंदेरी की खिन्नी व्यापारियों द्वारा झांसी, ललितपुर, मुंगावली, अशोकनगर, गुना, इंदौर कानपुर, लखनऊ, बनारस,ग्वालियर,जबलपुर , दिल्ली, कश्मीर, सागर, बीना, भोपाल सहित अन्य राज्यो के शहरो में बेचने को ले जाई जाती है। इससे वहां पर विक्रेता को अच्छे दाम मिलते हैं। जहां पर इसे लोग बड़े मांजे के साथ खाते हैं। क्षेत्र में खिन्नी का व्यापार राष्ट्रीय स्तर पर होता है। खिन्नी पूरे देश में चंदेरी मेवा के नाम से मशहूर है। खिन्नी के पेड़ की रखवाली से बेचने तक के व्यवसाय में लगभग पांच हजार लोगों को रोजगार मिला है। क्षेत्र में खिन्नी के पेड़ घर के आंगन, खेत, खलियान और पहाड़ी पथरीली भूमि पर बड़ी संख्या में लगे हुए हैं। हालांकि प्रशासन की उदासीनता के कारण हर साल दर्जनों पेड़ विकास के नाम पर काट दिए जाते हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More