झांसी: झांसी-शिवपुरी हाइवे पर बुधवार देर-रात दर्दनाक हादसे में ट्रक के चालक और मैकेनिक की मौत हो गई। दोनों खराब ट्रक की मरम्मत करने में जुटे थे। तभी तेज रफ्तार कंटेनर उनकी ट्रक के पीछे आ घुसा और दोनों को रौंद डाला।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। दोनों घायल अवस्था में ही ट्रक के नीचे फंसे हुए थे। हादसे की सूचना पर रक्सा पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई।
आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह अंदर पड़े दोनों घायलों को बाहर निकाला। यहां से उनको मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों ने नासिर को तत्काल मृत घोषित कर दिया जबकि शकील को भर्ती कर लिया गया। शकील के बायां हाथ मौके पर ही कट गया था जबकि उसकी पसलियां पूरी तरह टूट चुकी थीं। उसकी नाजुक दशा देखकर डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा लेकिन, उसकी दशा में कोई सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर उसने भी दम तोड़ दिया। रक्सा एसओ अरुण तिवारी का कहना है कि हादसे की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है।
Comments are closed.