दर्शन करने के लिए कतार में लगी महिला के साथ सिपाही ने किया दुर्व्यवहार हुआ निलंबित

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर के निकास द्वार पर सोमवार की रात को महिला श्रद्धालु द्वारा पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया गया।क्षेत्र के बंगाली चौराहा पर विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय गश्त पर निकले थे। मां विंध्यवासिनी माता दरबार में दर्शन पूजन कर वापस आ रही महिला श्रद्धालु का परिवार थानाध्यक्ष को देखकर रुक गया। रो-रो कर महिला श्रद्धालु ने आरोप लगाया कि दर्शन करने के लिए पूरा परिवार कतार में खड़ा था।

जैसे ही दर्शन करने के लिए मां के सामने पहुंचे तो निकास द्वार पर खड़े सिपाही ने महिला के बाल पकड़कर खींच लिया।जिसके कारण दर्शन नहीं हो सका। महिला ने कहा कि आप लोग व्यवस्था को संभालिए। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आतुर रहते हैं। निकास द्वार पर पुलिसकर्मी बाल खींच कर हम लोगों को बाहर कर दिये। क्या उनके घर में बहन बेटियां नहीं है। जो महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे है।

जिसके बाद थानाध्यक्ष ने महिला को पुनः दर्शन कराने के लिए निवेदन किया, लेकिन महिला ने दर्शन करने को मना कर दिया।कुछ दर्शनार्थी द्वारा एक पुलिस कर्मी के व्यवहार पर आपत्ति व्यक्त की गयी । प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित पुलिसकर्मी को जांच तक निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है कि अत्यधिक भीड़-भाड़ होने पर पुलिसकर्मी संयम बरतें। दर्शनार्थियों से विनम्र व्यवहार रखें।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More