गेंहू कतराई करते वक्त 40 वर्षीय मजदूर की थ्रेसर की पंखुड़ियों में फस जाने से मौत

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

मैनपुरी: जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है।घटना औंछा थाना क्षेत्र के मधन गांव की है। गांव निवासी सैनुद्दीन (40) मजदूरी पर थ्रेशिंग करने वाले ट्रैक्टर पर काम करता था। बीती रात बी वह मजदूरी पर काम करने के लिए गया था। रात में गेंहू की कतराई का काम चल रहा था। कुछ मजदूर गेंहू के गट्ठर ढो रहे थे। कुछ थ्रेशर के अंदर डाल रहे थे। पहले कुछ समय तक सैनुद्दीन गट्ठर ढो रहा था।

इसके बाद वह थ्रेशिंग में डालने का काम करने लगा। इसी समय उसका हाथ थ्रेशर के अंदर पंखुड़ियों में फंस गया। इससे वह खिंचकर उसके अंदर चला गया। जब तक थ्रेशर को बंद किया जाता, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। खबर पाकर परिजन चीख-पुकार करने लगे। शोर सुनकर मौके पर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More