आगरा: गंगाराम हॉस्पिटल ट्रांस यमुना में बृहस्पतिवार को मरीज के परिजनों ने हंगामा किया। डिलीवरी के दौरान गलत जगह ब्लेड लग जाने के आरोप लगाए।नगला रामबक्स निवासी त्रिमोहन शर्मा ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने पत्नी शीतल को गंगाराम हाॅस्पिटल में सुबह भर्ती कराया था। 12 हजार रुपये में डिलीवरी करने के लिए कहा गया। 10 हजार रुपये जमा कराने के बाद शाम चार बजे प्रसूता को ऑपरेशन थिएटर में ले गए।
बाद में कहा कि नवजात की आंत नाभि से बाहर निकली है। इलाज के लिए बड़े हाॅस्पिटल में ले जाएं। इस पर परिजन ने हंगामा कर दिया।हाॅस्पिटल संचालक डाॅ. प्रिया अग्रवाल पर सिजेरियन डिलीवरी के दौरान ब्लेड लगने से आंत बाहर निकलने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। डाॅ. प्रिया अग्रवाल ने बताया कि नवजात को जन्मजात विकृति से आंत बाहर निकल आई हैं।
Comments are closed.