झांसी:कस्बा समथर में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक जवाहर राजपूत के नेतृत्व में नगर में विकास रथ यात्रा का आयोजन किया गया रथयात्रा में भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह कंसाना के लिए गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने नगर की जनता से वोट देने की अपील की साथ ही नगर के कुछ विकास का आश्वासन भी दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर अध्यक्ष के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह कंसाना ने भी नगर की जनता से वोट देने की अपील की विकास रथ यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा नगर में भाजपा के उम्मीदवार के लिए वोट मांगे यात्रा में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भानु, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments are closed.